हमारे दौर में
हमने लहराती नदियाँ देखी,
चट्टानों से गिरते झरने देखे
और हम क़ैद रहे उन नज़ारों में
हमारे दौर में पानी आज़ाद था,
मैंने कुछ तस्वीरें ली हैं,
तुम्हें दिखाने को
कैसी होती थी नदियाँ
कैसे चट्टानों की
गोद में रहता था झरना।
वो नदियाँ अब सूख गयी
वो झरने हमेशा के लिए गिर गए
इस आधुनिकता के दौर में
तुम आज़ाद ज़्यादा हो,
देखने बोतलों में क़ैद पानी।
- अलट

