मैंने तुझे भुला दिया, मेरे हालातों को मत देखना,
तू मान जाएगा, फ़क़त मेरी आँखों को मत देखना।
मेरे पास तेरी यादों का कोई सामान नही बाँकी,
तू आ, बैठ, बस मेरी तिजोरियों को मत देखना।
जो भी तुमने कहा उस हर इक बात से राब्ता है,
मुझे यक़ीन है, तू हैरानियों को मत देखना।
तू जला फिर कोई नया दिया अपने आँगन में,
मेरे घर के गुमसुम उजालों को मत देखना।
मुझे तेरे साथ आज भी वो बारिशें पसंद हैं,
तू क्या करेगा “अलट” बहारों को मत देखना।
- अलट


