••••••
सोचो जब शाम आती होगी और दिन ढलता होगा
सोचो चाँद भी फूलों की तरह खिलता होगा
सोचो बादल घटाएँ लेके ठहर जाते होंगे
वो जिस गली से बन-सँवर गुज़रता होगा।
किसने देखा है उसको वो कैसा लगता होगा....
••••••
सोचो झरने गिरते हुए रुक जाते होंगे
सोचो दरख़्त* अपनी बाहें फैलाते होंगे
सोचो रात की रानी उसके शबिस्तां* से लिपटी होगी
उसके बदन की ख़ुश्बू से शहर महकता होगा।
किसने देखा है उसको वो कैसा लगता होगा....
दरख़्त - trees
शबिस्तां- sleeping chamber
••••••
सोचो उसकी आँखों से रौशन सितारे होते होंगे
सोचो दरिया* बहते हुए दूर तक तकते होंगे
सोचो सहरा* फ़िरदौस* की तरह सजता होगा
फ़जा* का हर रंग उसके पैराहन* से जलता होगा।
किसने देखा है उसको वो कैसा लगता होगा....
दरिया - river
सहरा - desert
फ़िरदौस - Garden
पैराहन - clothes
फ़जा - Ambience/weather
••••••
सोचो वो किसी रोज़ जब ख़्वाब में आता होगा
सोचो फ़र्क जन्नत का कहाँ कोई बता पाता होगा
सोचो खुमार* बहिश्ते-तसव्वुर* का सारी रात रहा होगा
अगर जब ख़्वाब कभी कहीं हक़ीक़त बनता होगा।
किसने देखा है उसको वो कैसा लगता होगा....
खुमार - effect
बहिश्ते-तसव्वुर - heaven imagination
••••••
सोचो आईने जहाँ क़तार में खड़े उसे देखते हों
सोचो परिंदे सभी उसका नाम लेके चहकते हों
सोचो जुगनुओं की बारात से उसका आँगन सज़ा होगा
वो सजदा करे तो खुदा हर दुआ क़बूल करता होगा।
किसने देखा है उसको वो कैसा लगता होगा....
•••••••
सोचो वो मुड़ें तो बहार* खिजा* से पहले आए
सोचो उनका मुस्कुराना क़ौस-ए-क़ुज़ह* भी गिराए
सोचो उसके लबों को कारीगर ने तराशा होगा
जिसे देख कुवाँ भी अपनी प्यास बुझाता होगा।
किसने देखा है उसको वो कैसा लगता होगा....
बहार - spring season
खिजा - autumn
क़ौस-ए-क़ुज़ह - rainbow
••••••
सोचो फ़रिश्ते उसे देखने ज़मीं पे उतर आएँ
सोचो काफ़िर* उसके नाम से दुआ करते नज़र आएँ
सोचो उसकी झलक सहरा* में सराबों* सी होगी
उसके हाथों की लकीरों में किसका नाम सजता होगा।
किसने देखा है उसको वो कैसा लगता होगा....
काफ़िर - Infidel/without religious faiths
सहरा - desert
सराबों - mirage/illusion
••••••
सोचो उसकी ज़ुल्फ़ें किसी रेशम से बना शाल* हो
सोचो उसकी बाँहें क़यामत और हुस्न बेहिसाब हो
सोचो उसका बदन संगमरमर से बना ताज होगा
उसको छूँ कर खुद कैसे कोई भला संभलता होगा।
किसने देखा है उसको वो कैसा लगता होगा....
शाल - shawl
किसने देखा है उसको वो कैसा लगता होगा।
किसने देखा है उसको वो कैसा लगता होगा।
••••••••••••
- अलट


