तुम्हारे हिस्से की भी हमें ही यादें याद आती हैं।
जो भूलनी थी हमें वो सभी बातें याद आती हैं।
तेरे मेरे दरमियाँ माना के सब कुछ झूठ सही,
लेकिन वो सच कहने वाली आँखें याद आती हैं।
गुमराह हैं आज जब चल कर मंज़िल की तरफ़,
खोकर जिनपे हम खोए नहीं वो राहें याद आती हैं।
अरमानो की अलमारी में जब ताले डाल दिए,
जन्नत की हो चाबी जैसे वो बाहें याद आती हैं।
हुई ज़िंदगी बसर पुराने दिनों की तलाश में अलट,
जो रात हमने गुज़ारी जी के वो रातें याद आती हैं।
- अलट

