मेरी मंज़िल दूर ना पास कोई ठिकाना है,
चले चलो के सफ़र लम्बा और सुहाना है।
उसके बिना शहर में ऐसी कोई रौनक़ नही,
अब के आयी बहार तो लाहौर जाना है।
मैं ब्राह्मण हिंदू हूँ तो वो सुन्नी मुसलमाँ है,
शायद अभी और भी कोई इम्तहान आना है।
कल सपने में देखा उसने हमको याद किया,
उनसे मिलने का ये वजिफ नया बहाना है।
हो सकता है भूल गया हो वो तुमको “अलट”,
हम ना भूले अब तक उनको यार बताना है।
-अलट

