मेघ सी तुम मनोहर सकल सृष्टि में,
तरबतर हो गया दृष्टि की वृष्टि में।
तुम लगी हो मुझे इंद्रधनु की छटा,
एक तिरछी सी चितवन पे मैं मर मिटा।।
तेरी चाहत ने मुझको दीवाना किया,
अब सम्हालो मुझे मैं बिखर जाऊंगा।
प्यार से झूम कर बादलों की तरह,
मत बरसिये प्रिये मैं फिसल जाऊंगा।।
