प्यार से झूमकर बादलों की तरह,
मत बरसिये प्रिये मैं फिसल जाऊंगा।
बिजलियाँ मत गिराओ नयन बाण से,
मैं अनाड़ी हूं फिर भी मचल जाऊंगा।।
जब से देखा तुम्हें होश में मैं नहीं,
रूप यौवन की मदिरा से मैं चूर हूं।
सो तो जाऊं तेरे गेसुओं के तले,
प्रेम में डूब लूं किंतु मजबूर हूं।।
मत चलो मंद शीतल हवा की तरह,
ताप से जल रहा हूं ठहर जाऊंगा।।
प्यार से झूमकर......
