फूलों की ख़ुशबू हवा के साथ
महकती न की विपरीत बहती
बारिश की बूँदें धरा को छूती
न की उसे दूर जातीं
पूरी कायनात सूरज की किरणों में डूबती
और सुबह शाम उसकी निशानी बनती
शजर की मोहब्बत पत्ती से कम नहीं होती
चाहे कितनी बार वो उससे जुदा होती
हर कली की खिलने की तमन्ना होती
पर फूल बनकर न जाने कहाँ वो सजती
ज़िंदगी का दस्तूर भी कुछ ऐसा ही है
न जाने कब सोती और न जाने कब जगती
कभी चैन से गुज़रती तो कभी दुखों में डूबती
फ़लसफ़ा ये है कि ज़िंदगी कभी स्थिर न रहती
अभय ‘अवधी’
