हमारे संस्कार ऐसे कि हम मुर्दों का भी

सम्मान करते

चाहे वो शख़्स कैसा हो उसे स्वर्गीय कहते

श्मशान हो या कब्रगाह हम उसे सलाम करते

कुओं को प्यासों की ज़ात से क्या है सरोकार

प्यास बुझाने के लिए वे हमेशा हाज़िर रहते

मोहब्बत की न कोई ज़ुबा और न मज़हब

बस यक़ीन उसकी ज़ुबान और मज़हब होते

हम उस देश के वासी है जिसमें वचन

न जाते चाहे प्राण निछावर होते

यही है हमारी सभ्यता जिसे

हम सदैव नमन करते

अभय ‘अवधी’