हक़ीक़त

लहरा के थम जाते हैं पर नज़र नहीं आते

ऑधी में हवाओं के झोंके नहीं आते

रिश्तों के वज़न सिक्कों से तोले नहीं जाते

टूटे हुए दिल कभी जोड़े नहीं जाते

झूठ की पैठ में सच बिक नहीं सकते

अना की बुनियाद पर हम टिक नहीं सकते

हर कोने इस बज़्म में रौशन हो नहीं सकते

ख़्वाबों की दुनिया में हम रह नहीं सकते

पतझड़ में दरख़्तों पर फल नहीं पकते

सैलाबों में शजर रुक नहीं सकते

ज़िंदगी के मरहले तय तो होते हैं

अवधी, मगर उसके क़याम मुकम्मल

हो नहीं सकते

अभय ‘अवधी’

USA