बहुत रातों से मेरे सपनों की गलियों में
एक लावारिस सा सपना ग़श्त करता है
और सवाल करता है, मुझे थामोगे
या फिर मैं बिखर जाऊँ
कभी-कभी ख्वाबों को
मुट्ठी में करना है लाज़िम
तो सोचता हूँ मैं इसे याद
रखूँ या फिर भूल जाऊँ
हक़ीक़त के पुलाव ख्वाबों
की हाँडी में नहीं पकते
तो बता अब इसे साथ रखूँ
या फिर इससे बिछड़ जाऊँ
अभय ‘अवधी’
