कुछ तो बदल रहा है तेरे आने के बाद...

ये मौसम, हवायें, कशिश और ये फिजायें निखालिस मुहब्बत, और कुछ भी नहीं दरमियां तेरे आने के बाद...

कतिपय वो बात, भोर की पहली मुलाक़ात उनींदी करवटें, और खामोश कुछ सिसकियां तेरे आने के बाद...

किंचित कोई पल, या वो ख्वाबों का महल अमुदित नयन, और सुमधुर कई मुरकियां तेरे आने के बाद...