किसी भी किताब के शीर्षक में
उसकी कहानी का सार होता है।
जैसे शून्य का शिखर
केवल चलते रहने मात्र से ही
सौ की गिनती से पार होता है।
जैसे यथार्थ के धरातल पर
खाली हाथ बैठे हुए भी
एक दिन सब कर लेने का
मन में जलता हुआ अंगार होता है।
ये सब तुम आज नहीं समझोगे
अभी तो तुम
ख़ुद को कुछ समझते ही नहीं।
लेकिन तुम देखोगे, जीयोगे, समझोगे,
कि कहानी कोई भी लिखे
लेकिन “शीर्षक तुम हो।”

