दरकते हुए पत्थर के भीतर रिसता सूनापन
जब तक कोई देख न ले,
उसका भरम
पत्थर ही रहता है।
ठीक उसी तरह,
किसी व्यक्ति के भीतर का खालीपन
जब तक आँखों को चीरकर
धारा न बन जाए,
वह व्यक्ति नज़र और नज़रिए में
मज़बूत ही दिखता है
What appears solid is often just undiscovered fracture.

