लौट जाने की इतनी जल्दी क्यूं?

लौट जाना थोड़ा इंतजार तो कर,

मैं बैठा हूं राहों का मुसाफिर बने,

कभी मिल जाऊंगा रास्ते में,

मेरे मिलने का इंतजार तो कर,

कट जाएगा यह सफर हमसफ़र,

यूं ही गिरते उठते,

अभी शायद गिरा हूं थोड़ा सा,

तू मेरे उठने का थोड़ा इंतजार तो कर।

नीतू