वो दिन थे जो काटने पड़ते थे
बहुत सारा दुःख था तो बांटा करते थे
थोड़ा आगे आया तो समझ में आया
क्यों दुःख को अपने छिपाए फिरते हैं
यहां तो मातम नहीं माखौल उड़ाया करते हैं
हम भी कर लेते थे विश्वास और बताया करते थे
सामने हमारे जो प्रेरणा बनते थे
पीछे से वो हमको छला करते थे
मुझको लगता था कि कुरूप हूं मैं
उनके पैसों के आगे बहुत नीच हूं मैं
जैसा था जीवन उसमें उम्र की गलती थी
और आज उनसे थोड़ा अलग हूं मैं
कोशिश है मेरी ना नफरत करूं मैं
जो दिन मुझमें बीते गैरों को ना दूं मैं।