मौत आये या ना आए तेरी याद आनी चाहिए ,
मैं चूकता हर वक्त तेरा साथ होना चाहिए ,
करके गुनाह बेपनाह स्वीकार होना चाहिए ,
गुनहगार हो गया अब हाथ तेरा चाहिए।
मैं बह रहा बहाव में गिर रहा हूं हार के ,
उठने की हर कगार मे विफल रहा हर बार मैं ,
हर हाल में भी उठ सके वो ताव मुझमें चाहिए ,
विफल में भी सफल रहूं मैं ताज की चमक रहूं ,
मुझे लगा लें सिर में बस एहसान इतना चाहिए।
