उस प्रवाह से प्रेम है,
मुझे उस अबोल से प्रेम है,
उस अकाट से प्रेम है,
मुझे उस विराट से प्रेम है,
उस अज्ञात से प्रेम है,
मुझे उस निस्वार्थ से प्रेम है,
उस निराकार से प्रेम है,
मुझे उस वृहदाकार से प्रेम है,
उस निर्विकल्प से प्रेम है,
मुझे उस निर्विचार से प्रेम है,
उस महान से प्रेम है,
मुझे उस अनंत से प्रेम है,
उस निरंतरता से प्रेम है,
मुझे उस अभेद से प्रेम है,
उस सृष्टा से प्रेम है,
मुझे उस दृष्टा से प्रेम है।
