मैं अगर मिटा नहीं तो भी जिया तो क्या जिया,
ठोकरों से बच चला ठोकर न लिया तो क्या लिया,
गुमराह कर के खुद को मैंने हासिल किया तो क्या किया,
संचय किया जिसके लिए वो है नहीं इस देश में,
जाओ जहां भी पाओगे ना तुम इसे प्रदेश में,
उसका पता लिखा नहीं पर है यही मौजूद वो,
जो तप चले अंगार में रखता है उसको पास वो,

चलती धारा प्रवाह मोड़ देता है
मैं अगर प्यासा हूं
मुझमें हो लेता है।