एक युद्ध और , खुद से खुद के विरुद्ध
जो नहीं है न सही
न हमको त्याग से मतलब
अब ना तपस्या से
ना ही अंतर ध्यान से
कितना सीखा है ये अब
जीवन बता देगा क्या किया है
सही लोहा लिया मैने या नहीं
जिसे जीवन कहते है , क्या जिया?
या फिर बस पढ़ा समझा और फिर
छोड़ दिया
क्या यही किया?
या नहीं?
