यो खेलते हुए सुख मुझे पसंद नहीं,
अपने को सही बताने का मेरा कोई हक नहीं,
कभी जब दाग लगे तो लगे मिटाने वाला मैं नहीं,
कई बार फसा पर फसने में बसने वाला नहीं,
सीधा आये तो उसे मोड़ना नहीं
हाथ थामा तो छोड़ना नहीं
हर प्रयास हारा हुआ
हार के कतार से मनोबल तोड़ना नहीं
आत्म विश्वास टूटना तय तो है
आगे अंधकारमय भय भी है
मैं टूटा हुआ और टूट नहीं सकता 
पर मैं चलना चाहूंगा रुकना नहीं
घट ही गया जब घटना 
उसे लेकर रटना नहीं।