ठीक है समय खराब है ,
बाहर दुश्मन हजार है ,
सबसे तो नहीं लड़ना यहां ,
भीतर दुविधा का साल है ।
हां अभी भीतर के पक्ष में हूं ,
प्रभावित बाहरी कक्ष से हूं ,
शांति भंग अभी मौन हूं ,
मुझे नहीं पता मैं कौन हूं ।