वो एक साथ जिंदगी बिताने का ख़्वाब

वो तेरी बाहों में लिपटे रहने का खुमार


वो तेरे साथ चाँदनी रात में चाँद का दीदार

चाँदनी रात के बाद भीनी सुबह का इंतजार


बरसात में भीगते हुए करना तुझसे बात

आसमान में इंद्रधनुष देता था प्रेम की सौगात


जितने भी सपने हमने देखे थे एक साथ

काश ये सब झूठ होता मेरे यार