मैंने वो सब कुछ किया
जो मुझे करना जरूरी था
मगर मिला मुझे उतना ही
जितना किस्मत में लिखा था
ये धूप-छाँव का खेल है जिंदगी
कभी गिरना तो कभी उठना जरूरी था
पड़ी हैं उम्मीद मेरी सूखी शाखाओं जैसी
वसन्त का आना तो जरूरी था
मानता हूँ समय का रुख तेरी तरफ नहीं है 'अलिख'
फिर से एक नयी शुरुआत करना जरूरी था
