इश्क़ की पहली बरसात है

चलो इसमें नहाया जाए


दिल भी सूखा पड़ा हुआ है

चलो उसे पानी दिया जाए


इश्क़ में क्या हालत होगी

चलो इसे भुला दिया जाए


टिप-टिप बरस रहा है आसमाँ से पानी

चलो मिट्टी का जायका लिया जाए


भीग गया है दामन उसका

चलो 'अलिख' अपना दामन लगाया जाए