वो तुम थे कि तुम्हारी याद थी...
वो तुम थे कि तुम्हारी याद थी |
मेरे होंठों पर एक फरियाद थी | वो तुम थे...
कई बरस बीते, न खत कोई,
न टेलीफोने ही बोला है |
अचानक मेरे ह्रदय का,
जिसने एक पट खोला है | वो तुम थे...
जाते वक़्त तुमने कहा था,
याद आते ही चले आना |
तुम कब लौट कर आओगे?
पूछने पर तुम्हारा मुसकुराना | वो तुम थे...
