दिया और पटाखें


रात जली चटक चटक कर

फुलझड़ी अपनी शान से

और घुम घुम कर ख़ूब छकाया

ज़मीन चक्र ने अपनी चाल से

रॉकेट उड़ा, अनार फूटे,

लड़ी उमड़ी धूमधाम से

माहौल बना था पटाख़ों की

आवाज़ और जगमगाहट से

दिया बेचारा जलता रहा

रात भर रोया चुपचाप से

मान मिला न मरातब कोई

उतर गया सबके ध्यान से

दुःखी था अपनी मंद लैं से

और आहें भर जलता रहा

चटकारे लेकर जलने वाले

उन पटाख़ों की क़िस्मत पर

इसी ग़म में फिर ख़त्म हुई

रात आख़िर दिवाली की

और सवेरे सवेरे चालू हुई

साफ-सफाई आंगन द्वार की-

जिनको लगा था जश्न है उनसे

वह कचरा बन कर रह गए-

और टिमटिमाते दिये फिर से

थालि

यों में सजकर हँस दिए