आओ कि तुम्हें कह दूँ,
जाओ तो ये सुन लो।
उसके होंठों का स्पर्श,
जैसे रेगिस्तान में पानी,
जैसे दर्द को राहत,
उसे पाने की चाहत।
मेरा बोसा उसके माथे का,
जैसे जिस्म को जान,
जैसे आत्मा को पहचान,
जैसे दर्द में आराम।
उसके होंठों का स्पर्श,
है अंधेरे में दीप,
है सर्दी की धूप,
है गर्मी में छाव।
मेरा बोसा उसके माथे का,
है जगमगाते ये तारे,
है जुग्नुओं की जमघट,
है धड़कनों की आहट।
आओ कि तुम्हें कह दूँ,
जाओ तो ये सुन लो।
उसके होंठों का स्पर्श।
मेरा बोसा उसके माथे का।
~"अहमद"

