तुम गयी तो सोचा के एक पैगाम दे दूँ।   घर के सहन में मेरे साथ बैठ ज़रा हमदम, के इस मकान को घर का नाम दे दूँ।   अब तो आशियाँ भी उजड़ गया है मेरा, तेरे जाने को बता क्या नाम दे दूँ । तुम गयी तो........   हर शय में तेरा अक्स नज़र आता है, तू कह तो हर शय को तेरा नाम दे दूँ। तुम गयी तो......   मैं से मेरा रिश्ता न रहा था कभी, अब मैं से मैं हु, सोचा तुझे पैगाम दे दूँ। तुम गयी तो....   तुम थी तो हर रिश्तों से मुत्मइन था मैं, जी चाहता है हर रिश्तों को अब अंजाम दे दूँ। तुम गयी तो.....