खुलेगी वक़्त पे अपने ही अब ज़बाँ अपनी
अभी लपेट के रक्खी है दास्ताँ अपनी
बुलंदियों पे पहुँच कर रहा वहीँ का वहीँ
जो ख़्वाब पूरे हुए तो रही न माँ अपनी
वो गुफ़्तुगूँ से ज़ेहानत को भाँप लेता है
ज़बाँ पे दिल है तो दिल मे रखें ज़बाँ अपनी
ज़बान-ए-अश्क यक़ीनन पढ़ी है मैंने अगर
हरेक शेर मिरा रखता है ज़बाँ अपनी
'फुज़ैल' नफ़्स से अपने कभी करो तो हिसाब
निगाह जाती किधर है कहाँ कहाँ अपनी
Fuzail Usman Sardhanvi
9045009920

