उलझन अपने दिल की सुलझाऊ कैसे जो सोचती हूँ उसे बताऊँ कैसे जो समझता नहीं एहसास मेरे उसको लफ़्ज़ों का मोल समझाऊँ कैसे झूठें लफ़ज़ों  पर मुझको भी एतबार नहीं बिना बात की बेबात बनाऊँ कैसे हर सुबह खुश हूँ कहते हैं यही लफ्ज़ मेरे कितना सच है तुमको बताऊँ कैसे जो देखता हो लब पर  रखी मुसकराहटों  को दम तोड़ती हुई सिसकियाँ उसे सुनाऊँ कैसे नज़र मिला के जो देखा होता लाख शिक़वे गिले भी भुला देंते पास होकर भी जो दूर हो दिल से दिल की धड़कने उन्हें सुनाऊँ कैसे रोज़ सोचा कि मुस्तक़बिल बदले बदल कर देखे  सौ आइने भी बार टूटे, बार टूटी उम्मीद अपनी वो ना बदले ना बदला नसीब अपना पकड़ कर हाथ उसे लिखवाऊँ कैसे बात यह नहीं नाउम्मीदी की क़रार देती है इक तरफा  चाहत  भी पर अफ़सोस जिस कदर मुझे ख़ुमारी है बात उसके दिल में जगाऊँ कैसे