हर एक लम्हें को सौ बार जी लेती हूँ मिले हर इक दर्द को दामन में सी लेती हूँ।  चोट चाहे दिल पर लगे या तो रुह पर , खोलती हूँ लबों को फिर सी लेती हूँ।  आँधियों ने तो कोशिश कई बार की उड़ाने की ,    फिर बिख़र जाती हूँ और फिर ख़ुद ही को चुन लेती हूँ।  नहीं रुकते  हैं जब गर्दिशों के सैलाब, लडख़ड़ाती हूँ कभी ,तो कभी संभल लेती हूँ। जगाती हूँ रोज़ जिन उमीदों को सुबह, अपने सिरहाने पर हर शाम सुला देती हूँ।  बंद आँखों  में तो नहीं सुकून कोई, खुली आँखों में सपनों  को  सँजो लेती हूँ।  कभी बुझाती हूँ  चिराग़ों को बेसबर हो कर , तो घबरा कर फिर अंधेरों से , रोशन नयी शमा कर लेती हूँ।  ढल गया एक और दिन नाउम्मीदी में तो क्या , कल का इस्तकबाल मुस्करा के फ़िर कर लेती हूँ  खोलती बंद करती अपनी मुठ्ठी को , इन लकीरों को खुद बदल लेती  हूँ।