बहुत दिनों के बाद मिली है जो फ़ुर्सत,
मुझको क़लम-दवात मिली है, ऐ “फ़ुर्सत।”
बैठ, कुछ बोल, कुछ बता दे सबको,
लिख, छुपा मत, कर दे जज़्बात रुख़्सत।
पढ़ने वालों को भी ग़म हैं हज़ारों,
लेकिन लिखेंगे वो, मिलेगी जब फ़ुर्सत।
मन करता है सबसे पूछूँ—
मैं ही हूँ या तुम भी हो बेबस मेरी तरह।
