कब तक रूठोगी , मुँह फेर के रह पाओगी ,
इक नज़र देखोगी तो समझ पाओगी ,
बिन तेरे मुझ में रखा क्या है, चेहरा पढ़ते ही समझ जाओगी
यह जो होठो पर रखी मुस्कराहट है , कितनी फीकी है
जान लोगी तो, खुद ही घुल जाओगी।
गालों पे रखे यह ग़म के निशाँ , गिन सको तो
ख़ुद ही मिटाओगी ,
गिन सको तो हौंसले ही गिन लो ,
क़सम तुझे है मेरी ,तुम ही टूट जाओगी।
तुझे मनाने में क्या कसर है मेरी ,
बता सकोगी या खुद भी समझ न पाओगी ?
नहीं भर सकती पुराने गम न सही,
नए देने से क्या रुक पाओगी?
बात ये नही की तुझको मोह्ब्बत नहीं मुझसे
कोशिश करोगी तो भी छुपा ना पाओगी ,
देखते हैं कब तक मान पाओगी
चल आ ,भुला दें अगला पिछला ,
नहीं टूटे वो दोस्ती कर लें,
थक गए तेरी कश्मकश में ऐ जिंदगी, चल आ दोनों दोस्ती कर लें। .
