एक तरफ़ा इश्क़ में रोये हैं हम
कितनी रातें ना सोये हैं हम

उसको भुलाए तो कैसे भुलाए
उसकी यादों में हर पल खोये हैं हम

वो किसी और की महफ़िल का चिराग़ है
फिर भी दिल के कोने में उसे संजोए हैं हम

उसे ख़बर ही नहीं मेरी इस दीवानगी की
तन्हाई के अश्कों में ख़ुद को भिगोए हैं हम

ग़म-ए-इश्क़ की इस बहती नदी में 'शफ़ाज़'
अश्कों के धागे में ख़ुद को पिरोए हैं हम

मुस्कान शफ़ाज़