नारी को लगता है

नारी होना जैसे कोई अभिशाप है l

मगर इस सोच के

जिम्मेदार नारी नहीं पुरुष आप है l


तभी जीवन मे उसके

सदियों से रहता कोई विलाप है

खुशियाँ से देखो हमेशा 

कितना कम रहता मिलाप है l


वो अपने जीवन मे कब से

रहती आई कोई बंद किताब

मैं पूछता हूँ क्या दुनिया से

इस जाति को मिला कोई शाप है l


--फौजी मुंडे सोहन लाल मुंडे