#fauji_munday_ki_kalam_se

मैंने औरतों में
खिलखिलाहट देखी है
जब वह अपनी इच्छा से
जीने लगती है l

मगर ये भी सत्य है
ऐसा तो
बहुत कम देखा है l
ज्यादातर चेहरे पर उदासी
आंखों को नम देखा है l

वह उलझी है हमारी बनाई
ऐसी रीति रिवाज में
उस उलझन से उलझे हुए
उर में गम देखा है l

#फौजी_मुंडे_सोहन_लाल_मुंडे ✍️