ख़्वाब के गांव में पले हैं हम 

पानी छलनी में ले चले हैं हम 

कहा था कभी आप ने  

सोचा था मैंने बहुत 

और इस नतीजे पर पहुंचा 

कि हक़ीक़त की कड़वाहट 

से घबरा कर 

ख़्वाब के दर को 

बंद ना करो 

खुलने दो दरीचा 

रोशनी का इमकान है 

एक किरण नूर की ही सही 

कुछ तो है जो 

हाथ थामे 

कुछ दूर ही सही 

धुंधले से रास्ते 

पर चंद लम्हे ही सही 

साथ तो चलेगी 

मंज़िल को पाना 

आसान न होगा 

ज़ुल्म की दीवार को ढाना 

दुश्वार ही सही 

कोई तो है