है मेरे देश का हाल बहुत अजीब, निज़ाम-ए-वक़्त के हुक्म से, घबराया हुआ मेहनतकश गरीब, हर रोज़ सुबह खड़ा हो जाता है, जा के उस लंबी क़तार में, अपनी हाज़री दे आता है, न जाने कितनी मुश्किल से एक एक पैसा जिसने जोड़ा था दिन भर खुद को जिसने मज़दूरी में तोड़ा था, आज वही सहमा है डरता है, कहीं ये पैसे फ़क़त कागज़ ना हो जाएं, कहीं उसके बच्चे भूखे पेट ना सो जाएं, बस इसी डर से हर रोज़ लंबी क़तार, में जा के धक्के खा लेता है वो ग़रीब, है मेरे देश का हाल बहुत अजीब, एक तरफ एक माँ है, जिसकी ज़िन्दगी की कमाई थी उसका नजीब, ना जाने कहाँ खो गया उसका लाल खो जाने से उसके,है उसका बुरा हाल, दिल रो जाता है उस माँ के देख के आंसू, हर वक़्त हसरत भरी निगाह से, वो ढूंढती है अपने बच्चे को चारों सू, यूँ तो बहुत कहते हैं साहब, हम पहुँच गए मंगल और चाँद पे, पर लानत है ऐसी तरक़्क़ी ऐसी शान पे, ढूंढ़ ना पा रहे हैं उस ग़रीब माँ का नजीब, है मेरे देश का हाल बहुत अजीब