नहीं हो सकतीं हमसे ये बयानबाज़ियाँ
सो हमने तो हार मान ली
कर लिया क़ैद खुदको हमने खामोशियों में
जो ये जुबान भी है गुनहगार मान ली
कहाँ तक देता मैं खुदकी सफ़ाई
लिहाज़ा मैंने तो हार मान ली
तुम ही ठहरे इकलौते बेक़सूर बेगुनाह
हमारी तो निगाहें भी हैं क़ुसूरवार हमने मान ली
नायाब हो तुम और तुम्हारी बातें भी नायाब हैं
हमारी तो शक्सीयत ही है बेकार हमने मान ली
