कोई उलझनों में उलझा बस सवालों में रह गया
कोई दर्द से यूँ गुज़रा की ज़ख्मों के हवालों में रह गया
किसी से ना बयाँ हो सक़ी ये तो महज़ वो ख्यालों में रह गया
कोई इश्क़ में उजड़ा तो बस मलालों में रह गया
रह गई अधूरी सी दास्ताँ किसी के प्यार की
जो किसी के हिस्से का इश्क़ यूँ ही क़ैद तालों में रह गया

