आसान नहीं है जिंदगी

खुदको बदलना होगा तुम्हें

काँटों भरा है सफ़र ये

सावधानी यहाँ बरतना होगा तुम्हें

फिसलन भरा है रास्ता

ख़ुदसे सँभलना होगा तुम्हें

नहीं है कोई रहबर

जो राह दिखा सके

फिर भी यूँ ही गिरते संभलते

यहाँ चलना होगा तुम्हें

गले से लगाकर हौसले

डर को पैरों तले कुचलना होगा तुम्हें