एक शख़्स की आदत पड़ गई थी

दिल में उसकी हिफ़ाज़त बढ़ गई थी

था तो नहीं कुछ ख़ास उसमें उसके

बावजूद उससे चाहत बढ़ गई थी

उससे क्या मिला मेरी शराफ़त बढ़ गई थी

नज़रों से नजारों की नज़ाकत बढ़ गई थी

करने लगीं ये आँखें भी  गुस्ताखियाँ

जो इन आँखों की हिमाक़त बढ़ गई थी