ढल गया है सूरज
अब शाम होने वाली है
तुझे भुलाने की मेरी हर कोशिश
अब नाकाम होने वाली है
वो जिसकी तलब में हम जलील हो गये
वो मेरी चाहत भी अब बदनाम होने वाली है
लाखों ख्वाहिशें हम जला दिये
और लाखों ख़्वाहिशों में
एक ख्वाहिश बेलगाम होने वाली है
हर सुबह तेरे नाम से ही हुई है
और ये शाम भी तेरे नाम होने वाली है

