बेबजह सी लगती इस हयात का , अब करू क्या मैं ? जो कोई पूछे तेरे बारे में, तो अब कहू क्या मैं ? गुमान था मुझे तेरा जो हुआ चूर चूर दिवार पे लटकी तेरी तस्वीर का , अब करूँ क्या मैं ? जो कोई पूछे तेरे बारे में, तो अब कहू क्या मैं ? आदत सी है करने की तेरे इश्क की नौकरी, सोचता हूँ इस खस्तगी का अब करूँ क्या मैं ? जो कोई पूछे तेरे बारे में, तो अब कहू क्या मैं ? चलो दो इश्तिहार और पूछ लो, कुछ तो मिले नसीहत की अब करू क्या मैं ? जो कोई पूछे तेरे बारे में, तो अब कहू क्या मैं ?