कौन होता है क़ामयाब

जो सारी ज़िम्मेदारियों को निभाते हुए ख़ुद के ख्वाबों के बारे में नहीं सोचता वो होता है क़ामयाब

जो ख़ुद की परेशानी भुलाकर दूसरों को दरिया पार करा देता है वो होता है क़ामयाब

जो अंधेरों में भी उजालों का एहसास करा देता है वो होता है क़ामयाब

जो किसी रोते हुए को हंसा देता है वो होता है क़ामयाब