जब जब चाहा जिंदगी में वक्त कुछ ज्यादा मिले
तब तब वक्त कुछ आधा मिला है
मांग रहे थे खुशियां जीवन में,
पर लगा यहां गमों का सिलसिला है।
पर हम भी मुसाफिर पक्के है जीवन की डगर के
वक्त जो कम है तो पल पल जोड़ कर बढ़ाएंगे,
खुशी और गम का तो नाता है एक के बाद एक
ये सोच कर हम गमों में भी मुस्कुराएंगे।।
