मुमताज़ मे मेरे फिरदौस की खुशबु है,

उसे क्या खयाल कहते हो

झलक से उसके नूर-ए-महताब बरसता है,

उसके सुने-साये दरख्तों मे कहीं

इश्क पनपता है,

लफ़्ज़ कई खामोश से है जंहा

वहां सन्नाटों मे भी कोई इल्म समझता है,

नक्काशी से उसकी तमाम नक्काश शर्मा जाए

पूरे चांद मे वह कुछ यूँ चमकता है,

रुबरु अपने साये से

हो जाओगे देखके दीवारों से उसकी

मुश्तरका खामोश हो जाओगे तसव्वुर मे उसकी

अजीज़ी का खयाल नहीं रहेगा

फुर्सत मे खुदकी

इतनी रोशन वहां की चारदीवारी है,

सायद यही खुदा मुहब्बत से वाकिफ़ हुआ होगा

बाबक्ता मलबूश मे उसके फिरदौस की खुशबु है,

ज़हे-नसीब है मुकद्दर मिरा

मुमताज़ मे मेरे फिरदौस की खुशबु है।