महज़ दो लफ़्ज़ों की ही तो बात है
फिर क्यूँ तन्हा रहा करते हो
क्या इशरत है इस दर्द की
बाबत तुम्हारी रूह से
जो हर महफिल मे शाम से
तन्हा पिया करते हो
नेमत होगी इस नूर की
जो कुछ मिला है, शौक से
सब कुछ लुटा दिया करते हो
पिटे हुए हो वक़्त के
फिर भी पता नहीं क्यों
ज़िंदगी की नुमाइंदगी किया करते हो
नाज़ुक है डोर ज़िंदगी की
फिर भी न जाने क्यूँ हर रोज़ मरा करते हो
महज़ दो लफ़्ज़ों की ही तो बात है
फिर क्यूँ तन्हा रहा करते हो ।

