तुम इतना उड़ाना जितना तुमने सोचा है
तुम इतना लिखना जितना तुमने सोचा है
तुम मेहनत करना उतना जितना तुम कर सकते हो
तुम भागना अपने सपनों के पीछे
लगाना लंबी छलांग इस पार से उस पार
तुम प्रयास करते रहना निरंतर
अपने सपनों के लिए
अपने अपनों के लिए
और अपने लिए
तुम लिखना अपनी उड़ान को
तुम लिखना तुम्हारी आंखों में भरा समंदर को
तुम लिखना अपने दिल के दर्द को
तुम लिखना कि तुम कठोर क्यों
तुम वह सब लिखना
जो तुम चाहते हो लिखना
© ईशा साव

